हरदा। खो खो कल्याण संघ के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 34वी सब जूनियर राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता हरदा जिले में संपन्न हुई जिसमें हरदा जिले से कृतिका राजपूत श्रेया गहलोत अक्षत बघेल प्रतीक पवार चार खिलाड़ियों का चयन 34 वी सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिया हुआ।
यह प्रतियोगिता 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक झारखंड जिले के सिमडेगा में संपन्न होगी राष्ट्रीय टीम के कोच के रूप में मोनिका मेहता रहेगी।
इस बड़ी उपलब्धि पर पूर्व मंत्री कमल पटेल , भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जी वर्मा , संदीप पटेल , नितेश बादर,, वसंत राजपूत गिरजाशंकर राजपूत खेल अधिकारी उमा पटेल, रामनिवास जाट,सौरभजी तिवारी भूपेंद्र सुन्निया राजेश त्रिपाठी राजेश विलिया नीरज लाठी सलमा खान आनंद तिवारी सचिन बरखडे सौरभ बरखडे मोहित गौर संदीप सौदे तरुण लुनिया पूजा बिश्नोई नितिन संदीप दर्शन अंकित सुमित करण हरदा जिले के सभी लोगों ने हर्ष जताया