jhankar
ब्रेकिंग
Handiya news : हंडिया में ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन, तीन महापुरुषों की मूर्तियों की होगी प्राण-प्रतिष्ठ... सुरजीत बजाज शोरूम के कर्मचारी से चार युवकों ने की जमकर मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना ! FIR दर... हरदा : करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह की हुई शुरुआत हरदा : जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 23 फरवरी को हंडिया : पीएम श्री शाला हंडिया में शिक्षा नहीं, डर का माहौल! नाबालिग छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हर... हरदा विधायक डॉ. दोगने के अथक प्रयासों से हरदा जिले के लोक निर्माण विभाग को बजट में मिली अनेक सड़कों ... हरदा : उज्ज्वला योजना के तहत 13 बिंदुओं वाले शपथ पत्र के सत्यापन हेतु अधिकारी-कर्मचारी अधिकृत हरदा : विद्यार्थियों को विधिक ज्ञान होना आवश्यक :  पुरस्कार वितरण के साथ विधिक साक्षरता शिविर सम्पन... कूनो नेशनल पार्क में उत्सव: मादा चीता 'गामिनी' दूसरी बार बनी मां, 3 शावकों को दिया जन्म बिग न्यूज़:   YouTube Global Outage: दुनिया भर में यूट्यूब की सेवाएं ठप

सुरजीत बजाज शोरूम के कर्मचारी से चार युवकों ने की जमकर मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना ! FIR दर्ज

हरदा। बुधवार शाम बजाज शो रूम पर कुछ युवकों और शोरूम कर्मचारियों की झूमाझटकी कहासुनी हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बजाज शोरूम कर्मचारियों द्वारा सिविल लाइन पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
इधर शोरूम पर पहुंचे युवकों का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें शोरूम कर्मचारियों द्वारा उनके साथ मारपीट की बात कही गयी है।

- Install Android App -

इधर सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार दोपहर 12 बजे फायनेंस कंपनी से जुड़े एक युवक के साथ भी बजाज शोरूम पर मारपीट करने वाले युवकों मे से किसी एक आदतन अपराधी युवक ने मारपीट की है। फायनेंस का काम करने वाला पीड़ित युवक भी पुलिस से शिकायत करेगा। आज शाम को बजाज शोरूम पर इन्हीं युवकों द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा तो उसने अपने साथ हुई घटना को भी परिचितों के साथ साझा किया ।

कल संभवतः ऑटोमोबाइल शोरूम संचालक संघ द्वारा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने और अपनी सुरक्षा को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।