GDS Result 2023 : यदि आपने भी इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए आवेदन किया है तो आपको इसके रिजल्ट का काफी बेसब्री से इंतज़ार होगा। हम आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे की इसका रिजल्ट बोर्ड के द्वारा जारी कर दिया गया है। इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2023 पहले 27 जुलाई 2023 को जारी किया गया था और अब इस रिजल्ट की तीसरी लिस्ट भी 19 अगस्त 2023 को जारी की जा चुकी है।
GDS Result 2023
अगर आप भी अपना रिजल्ट देखना चाहते है तो घबराइए मत क्योकि आज के इस लेख में हम आपको इंडिया पोस्ट जीडीएस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है साथ ही साथ हम आपको इंडिया पोस्ट जीडीएस का रिजल्ट कैसे देखे, इसके बारे में भी बताने वाले है। आप हमारे इस लेख के माध्यम से आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते है। आपको अपना रिजल्ट देखने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ना होगा ताकि आप अपना रिजल्ट आसानी से देख पाए। तो चलिए लेख को शुरू करते है |
Post Office GDS Result 2023
इंडिया पोस्ट ऑफिस जीडीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 मई से 18 जून तक भरवाए गए थे। इस भर्ती में चयन बेहद ही सरल तरीके से किया गया था , इस परीक्षा के लिए चयन 10वी कक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर किया गया था। इसके लिए किसी भी तरीके की परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया ,इसलिए ही उम्मीदवारो को इसके रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार है। लेकिन अब इसके रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों का इंतज़ार खत्म हो चूका है क्योकि 19 अगस्त को इसके रिजल्ट तीसरी लिस्ट जारी की जा चुकी है।
आप इसका रिजल्ट इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसनी से देख सकते है। इसका रिजल्ट आप अपने फ़ोन में भी देख सकते है। इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए जीडीएस बोर्ड ने 12888 पदों पर भर्ती निकाली थी ,जिसके लिए कई उमीदवारो ने फार्म भरा था।
India Post जीडीएस रिजल्ट 2023 कब जारी किया जाएगा
हम आपको बता दे की इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2023 पिछले महीने ही जारी किया जा चूका है। इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी लिस्ट 19 अगस्त को जारी की जा चुकी है अगर इस लिस्ट में आप भी अपने नाम देखना चाहते है तो आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देखना होगा। आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से अपना रिजल्ट अपने नाम के हिसाब से देख सकते है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए हर साल भर्ती निकाली जाती है ,इस भर्ती में हर साल लाखो उम्मीदवार फार्म भरते है। इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए इतने फार्म भरने के पीछे का मुख्य कारण इस भर्ती की सिलेक्शन प्रक्रिया है ,क्योकि इस भर्ती के लिए आवेदक को किसी भी तरीके की परीक्षा देने की जरुरत नहीं पड़ती है। इसमें सभी का सिलेक्शन नहीं हो पाता है क्योकि इसमें लाखो की तादात में फार्म भरे जाते है। इसमें मेरिट लिस्ट के आधार पर बिना किसी परीक्षा के सिलेक्शन किया जाता है साथ ही साथ इसके लिए आवेदक को सिर्फ 10वी पास होना ही जरूरी होता है।
GDS Result 2023 कैसे चेक करे?
इस साल भी इंडिया पोस्ट जीडीएस की भर्ती निकाली गयी थी जिसमे की कुल 12888 पद थे और इसके लिए कई सारे फार्म भरे गए थे,और अब सब इसके रिजल्ट के इंतज़ार में है। हम आपको बता दे की बोर्ड के द्वारा इसका रिजल्ट जारी किया जा चूका है। आप इसका रिजल्ट हमारे बताये गए तरीके से आसानी से देख सकते है। इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा ,जो की कुछ इस प्रकार से है :-
- सबसे पहले आपको इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब आपको होम पेज पर इंडिया पोस्ट जीडीएस का लिंक दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद में आपको अपने स्टेट के जीडीएस रिजल्ट पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आपके स्टेट के जीडीएस रिजल्ट की लिंक खुल जायेगी।
- अब आपको इस लिस्ट में अपना नाम और रेजिस्ट्रेशन नंबर सहित सारी जानकारी चेक कर लेनी है।
- अब आप इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते है।