jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

सोने में 1,000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी लुढ़की

नई दिल्ली। सोने और चांदी के वायदा कारोबार में शुरुआत नरमी के साथ हुई। मंगलवार को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम गिरावट के साथ खुले और कारोबार के दौरान भी दबाव में बने रहे। मल्टी कमो‎डिटी एक्चसेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 1,209 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,551 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछला बंद भाव 1,54,760 रुपये था। इस समय सोना 1,032 रुपये की कमजोरी के साथ 1,53,728 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान इसने 1,53,787 रुपये का उच्च और 1,53,550 रुपये का निचला स्तर छुआ। पिछले महीने सोने ने 1,80,779 रुपये का सर्वोच्च स्तर दर्ज किया था। चांदी के वायदा भाव में भी सुस्ती रही। एमसीएक्स पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट 4,684 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,207 रुपये प्रति किलो पर खुला। पिछला बंद भाव 2,39,891 रुपये था। इस समय यह 4,083 रुपये टूटकर 2,35,808 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन में चांदी ने 2,36,281 रुपये का उच्च और 2,35,206 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस वर्ष चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। वैश्विक बाजार में भी कमजोरी का रुख रहा। कॉमेक्स पर सोना 5,050 डॉलर प्रति औंस पर खुला और बाद में 63.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,982.70 डॉलर पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी 77.55 डॉलर पर खुलकर 75.95 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई।