jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

सोना 251 रुपए टूटकर 1,37,758 व चांदी 2,50,400 के पार

नई दिल्ली। सोने और चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत गुरुवार को घरेलू बाजार में कमजोरी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना करीब 1,37,750 रुपये जबकि चांदी 2,50,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रही थी। निवेशक वैश्विक संकेतों और डॉलर में उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए हुए हैं। एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार को 13 रुपये की गिरावट के साथ 1,37,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछला बंद भाव 1,38,009 रुपये था। शुरुआती कारोबार के दौरान इसमें और दबाव देखने को मिला और यह 251 रुपये टूटकर 1,37,758 रुपये तक फिसल गया। दिन के कारोबार में सोने ने 1,37,996 रुपये का उच्च और 1,37,522 रुपये का निचला स्तर छुआ। गौरतलब है कि पिछले साल सोना 1,40,465 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंचा था।

- Install Android App -

वहीं चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। एमसीएक्स पर चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 436 रुपये की बढ़त के साथ 2,51,041 रुपये प्रति किलो पर खुला। हालांकि शुरुआती तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई और बाद में यह 184 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,421 रुपये पर कारोबार कर रही थी। दिन के दौरान चांदी ने 2,51,889 रुपये का उच्च और 2,50,286 रुपये का निचला स्तर देखा। इस साल चांदी 2,59,692 रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर तक पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में मिला-जुला रुख रहा। कॉमेक्स पर सोना 4,467.10 डॉलर प्रति औंस पर खुला, लेकिन बाद में 11.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,451.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस साल सोने ने 4,584 डॉलर प्रति औंस का उच्च स्तर छुआ है। वहीं कॉमेक्स पर चांदी 77.96 डॉलर प्रति औंस पर खुलकर 0.30 डॉलर की तेजी के साथ 77.91 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।