jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बाल स्वयंसेवकों ने निकाली रैली नागरिको ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर बना आग का गोला,देर रात हुआ दर्दनाक हादसा अमेरिका में बड़ा विमान हादसा : फ्लोरिडा में Learjet 60 क्रैश, बहामास जा रहे 9 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, सुबह कोहरे के साथ गुलाबी ठंड शुरू टिमरनी में प्रशासन के आदेश हवा में,प्रतिबंध के बाद भी नहीं रुक रही नरवाई जलाने की घटनाएं हरदा में आरओ प्लांट विवाद ने पकड़ा तूल: नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी पर धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा... खातेगांव में शराब तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी को ट्रक से कुचला, मौके पर मौत; पुलिस महकमे में मच... आज मोहनपुर में SC/ST समुदाय की अहम बैठक आयोजित रात 10 बजे अंधेरे में सड़क पर खड़ा है कृषि यंत्र, न कोई संकेतक हो सकता है हादसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

हंडिया : फाल्गुनी अमावस्या नर्मदा स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया पंचक्रोशी यात्रा का समापन

व्यवस्थाओं से खुश होकर श्रद्धालुओं ने की स्थानीय प्रशासन की जमकर तारीफ –

हंडिया : फाल्गुनी अमावस्या के साथ ही पंचक्रोशी यात्रा का हुआ समापन।रविवार को धार्मिक नगरी हंडिया और सिद्ध क्षेत्र क्षेत्र नेमावर में फाल्गुनी अमावस्या के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा कर अमावस्या पर स्नान लाभ लिया।इस पावन पर्व पर मां नर्मदा के पवित्र तटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला ब्रह्म मुहूर्त में ही शुरू हो गया था।जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा।इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा अल सुबह से ही मां नर्मदा में डुबकी लगा कर स्नान लाभ लिया जा रहा था।इधर नेमावर में पंचकोशी यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्नान किया।इस दौरान नर्मदे हर के जय घोष से नर्मदांचल गूंज रहा था।वहीं श्रद्धालुओं द्वारा स्नान उपरांत तथा पंचक्रोशी यात्रा के समापन अवसर पर भक्तों ने मां नर्मदा के घांटो पर दाल बाटी चूरमा तथा हलवे का भोग लगाया। और भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक कर विश्व के लिए मंगल कामना की इसके बाद श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट गए।

व्यवस्थाओं से खुश होकर श्रद्धालुओं ने की स्थानीय प्रशासन की जमकर तारीफ़ –

- Install Android App -

करीब 11 बजे के लगभग नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई।नेमावर के पहाड़ी के नज़दीक मां नर्मदा नदी में जाने वाले रास्ते पर दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों की अधिक मात्रा में भीड़ होने की वजह से हाइवे से निकलने वाले वाहनों से जाम लगने की स्थिति बनने लगी जिसको देखते हुए पुलिस होमगार्ड्स तथा नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भारी भीड़ के चलते व्यवस्था बनाए रखने में प्रशंसनीय सहयोग करते हुए कड़ी धूप में मेहनत करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा।जिससे पैदल आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।वही ग्राम पंचायत द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष कर महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। जिससे महिलाओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। इसके साथ ही राजस्व और पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।इस बार स्थानीय प्रशासन की तत्परता और कार्यशैली से खुश होकर श्रद्धालुओं गणमान्य जनों और जनप्रतिनिधियों सहित आम लोगों ने भी स्थानीय प्रशासन की जमकर तारीफ की।

________________________________

यह भी पढ़े –