हंडिया।हंडिया नगर के फकीर मोहल्ला में नाली निर्माण और सड़क निर्माण का भूमि पूजन मंगलवार दोपहर 3:00 बजे के लगभग किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जनपद सदस्य मंजू प्रभु दयाल धनगर उप सरपंच शरण तिवारी और सचिव केशराम पटेल की उपस्थिति में 115 मी सीमेंट की सड़क और 55 मी नाली निर्माण किया जाएगा जिसकी लागत 3 लाख 34000 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा।
मोहल्ले में रहने वाले लोगों द्वारा काफी दिनों से मांग की जा रही थी कि यहां पर नाली निर्माण नहीं होने से मोहल्ले में रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
जिसकी कई बार शिकायत भी हुई इसके बाद ग्राम पंचायत ने अपने संज्ञान में लेते हुए भूमि पूजन किया गया है । इस अवसर पर सिद्धांत तिवारी पन्नालाल प्रजापति पूर्व सरपंच सुशीला बाई परते पंच गगन तिवारी की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया।उपसरपंच ने बताया कि बारिश का मौसम साफ हो गया है और अव यह कार्य भी जल्दी किया जाएगा स्वीकृति मिल चुकी है

