jhankar
ब्रेकिंग
एमपी में कोयले से बनेगी रसोई गैस, अडानी को मिली मंजूरी नाक के इलाज में लापरवाही करना डॉक्टर को पड़ा भारी, मारीज ने मांगा 49.56 लाख रुपये का मुआवजा MP में रामनवमी का महापर्व: भोपाल से उज्जैन तक भक्ति की धारा, जबलपुर-ग्वालियर में विशेष पूजा जबलपुर के NICU वार्ड में लगी आग, डॉक्टर ने 27 बच्चों की जान बचाई आयरलैंड में “नो फोन कोड” सख्ती के साथ लागू पेट्रोल पर तीन व डीजल पर 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, एमसएक्स पर सोना 1,40,780 के पार मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने शराब दुकानों की टेंडर प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

हंडिया : लापता 25 वर्षीय युवक का शव आज नर्मदा नदी में मिला, रेत ठेकेदार ने बीच नर्मदा तक बनाया था मार्ग, पाइप में फंसी हुई मिली लाश

हरदा/हंडिया : तहसील के करीबी ग्राम उंडाल में बीते कल एक 25 वर्षीय युवक लापता था। परिजनों ने आसपास सभी जगह तलाश किया। नर्मदा में डूबने का अंदेशा परिवार को था। बीते कल से ही युवक लापता था। हंडिया पुलिस और परिजनों की सूचना  पर एसडीआरएफ टीम मय उपकरण रवाना हुई। प्लाटून कमान्डर रक्षा राजपूत के मार्गदर्शन में वाहन चालक भारमल यादव के नेतृत्व में टीम ने नर्मदा नदी में रेस्क्यू किया। इस दौरान एक स्थान पर युवक के पकड़े मिले। टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक की लाश को ढूंढ निकाला। युवक बीच नर्मदा में बनाए गए मार्ग में एक पाइप में फंसा हुआ मिला। मृतक युवक की पहचान।

- Install Android App -

राजेश भूसरिया पिता देवी सिंह देवी उम्र 25 वर्ष ग्राम उंडाल के रूप में हुई। मालूम हो कि पिछले वर्ष नर्मदा नदी में रेत ठेकेदार द्वारा रेत भरने के दौरान बनाए गए रोड में बनाई गई पुलिया के पाइप में डेड बॉडी फंसी हुई प्राप्त हुई ।  रेस्क्यू टीम में श्रीमती रक्षा राजपूत के मार्गदर्शन में वाहन चालक भारमल यादव एसडीआरएफ सैनिक शैलेंद्र सिंह परमार गौरव परमार रूप सिंह मेहरा दीपक राजपूत राजेंद्र सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।