jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Big News Handia: जंगली जानवर ने 9 मवेशियों को बनाया निशाना, सभी ने एक-एक कर तोड़ा दम, ग्रामीणों में हड़कंप

सुमित खत्री, हंडिया : हंडिया तहसील के ग्राम कूसिया में बीती रात अज्ञात जंगली जानवर ने खेत में बने टप्पर पर मवेशियों पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मांगीलाल पिता सोमा भिलाला निवासी कुसिया के खेत में बने टप्पर पर बंधे मवेशियों पर अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर दिया।  इस हमले में किसान के 4 बकरे, 3 बकरी, तथा 2 केड़े ने एक एक कर दम तोड दिया। पशु मालिक मागीलाल  ने टप्पर के आसपास   घूम फिर कर देखा तो कहीं पर भी जंगली जानवर दिखाई नहीं दिया।

ग्रामीण राजू सिरोही ने वन विभाग को मोबाइल पर सूचना दी, जिसके बाद तत्काल वन विभाग के एसडीओ, रेंजर रात्रि 11:30 के लगभग मौके पर पहुंचे और वन विभाग के अमले ने आसपास खोजबीन की परंतु कहीं पर भी वन्य प्राणी दिखाई नहीं दिया। वन विभाग के नाकेदार वहीद खान ने बताया कि पंचनामा बनाया गया है। सभी मवेशियों के पीएम की कार्यवाही  चल रही है।

- Install Android App -

इधर ग्रामीणो में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है की पिछले वर्ष भी जंगली जानवर ने कई मवेशियों पर हमला किया | इधर वन विभाग ने ग्रामीणों से कहा की खेत में बने टप्पर पर पशुओं के समीप 4-5 लोग रात्रि में आग जला कर निगरानी रखे । रात्रि में कोई जंगली जानवर पालतू पशुओं के समीप आता है तो उसे भगायें ना एवं घेरे ना। वन विभाग को सूचना दे। किसी भी प्रकार का जहर कीटनाशक दवाई ना डालें। ऐसा करना अपराध है।________________________________

यह भी पढ़े –