jhankar
ब्रेकिंग
Handiya news : हंडिया में ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन, तीन महापुरुषों की मूर्तियों की होगी प्राण-प्रतिष्ठ... सुरजीत बजाज शोरूम के कर्मचारी से चार युवकों ने की जमकर मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना ! FIR दर... हरदा : करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह की हुई शुरुआत हरदा : जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 23 फरवरी को हंडिया : पीएम श्री शाला हंडिया में शिक्षा नहीं, डर का माहौल! नाबालिग छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हर... हरदा विधायक डॉ. दोगने के अथक प्रयासों से हरदा जिले के लोक निर्माण विभाग को बजट में मिली अनेक सड़कों ... हरदा : उज्ज्वला योजना के तहत 13 बिंदुओं वाले शपथ पत्र के सत्यापन हेतु अधिकारी-कर्मचारी अधिकृत हरदा : विद्यार्थियों को विधिक ज्ञान होना आवश्यक :  पुरस्कार वितरण के साथ विधिक साक्षरता शिविर सम्पन... कूनो नेशनल पार्क में उत्सव: मादा चीता 'गामिनी' दूसरी बार बनी मां, 3 शावकों को दिया जन्म बिग न्यूज़:   YouTube Global Outage: दुनिया भर में यूट्यूब की सेवाएं ठप

हंडिया : पीएम श्री शाला हंडिया में शिक्षा नहीं, डर का माहौल! नाबालिग छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हरकतों के सनसनीखेज आरोप लगाये।!!

हंडिया : पीएम श्री शाला, हंडिया में एक शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का ऐसा गंभीर मामला सामने आया है।

जिसने पूरे क्षेत्र के अभिभावकों और शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया है। एक पालक द्वारा संकुल प्राचार्य को सौंपी गई लिखित शिकायत में शिक्षक राजू उर्फ राजेन्द्र तिवारी पर आरोप है ।

कि वह छात्राओं को गलत नीयत से देखने, मोबाइल और शारीरिक अंगों के माध्यम से अश्लील इशारे करने जैसी आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त है।

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि पालक की तीन बेटियाँ और एक बेटा इसी विद्यालय में पढ़ते हैं और वे लंबे समय से उक्त शिक्षक के व्यवहार से भयभीत हैं। पालक के अनुसार आरोपी शिक्षक का आचरण छात्राओं के प्रति न सिर्फ

- Install Android App -

अशोभनीय है बल्कि उनके मानसिक संतुलन, आत्मसम्मान और पढ़ाई पर भी गहरा असर डाल रहा है। बच्चों के मन में डर बैठ जाना किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है।

इस सनसनीखेज मामले को लेकर पालक ने शिक्षक को तत्काल पीएम श्री शाला हंडिया से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने और उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि कलेक्टर हरदा, जिला शिक्षा अधिकारी, शाला विकास समिति हंडिया और शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन भोपाल तक भेजी गई है। शिकायत पर 11 फरवरी 2026 की तारीख दर्ज है, जिससे स्पष्ट है कि मामला अब औपचारिक रूप से प्रशासन के संज्ञान में है।

विद्यालय जैसे पवित्र परिसर में इस तरह के आरोप सामने आना पूरे शिक्षा तंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब निगाहें जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पर टिकी हैं कि वे नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के इस संवेदनशील मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करते हैं।

इधर शिक्षक ने कहा कि आरोप झूठे है। मेरी 60 साल की उम्र होने को है। में ऐसा कैसे कर सकता हूं।