jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

Harda News : भ्रष्ट सरपंच, सचिव, परमानेंट ठेकेदार (कांग्रेस नेता) के सामने नतमस्तक प्रशासन, नही हुई कार्यवाही

मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा : मध्यप्रदेश के हरदा जिले में जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार फलफूल रहा है। आए दिन समाचार पत्रों खबरों के माध्यम से भी कई बार शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं करना । ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत के अधिकारियों की साठगांठ की ओर इशारा करता है।

हम बात करे ग्राम पंचायत हंडिया की तो इमरान खान नाम का ठेकेदार जो की कांग्रेस का नेता भी है। उसके द्वारा कभी मजदूर तो कभी ठेकेदार तो कभी जेसीबी मालिक बनकर ग्राम पंचायत में फर्जी बिल लगवाकर लाखो रुपए प्रतिमाह निकाले गए। भ्रष्ट सरपंच सचिव की मिलीभगत के संभव नहीं है। मकड़ाई एक्सप्रेस के द्वारा बीते दिनों ग्राम पंचायत मालेगांव और ग्राम पंचायत हंडिया में अनियमितता और भ्रष्टाचार की खबरों का प्रमुखता से प्रकाशन कर कुभकर्ण की नींद सोए हुए । जिला पंचायत और जनपद पंचायत के अधिकारियों का ध्यान भी आकर्षित कराया था। खबरों के बाद जिला पंचायत सीईओ के द्वारा ग्राम पंचायत मालेगांव के सचिव पर कार्यवाही कर दी थी।

- Install Android App -

लेकिन ग्राम पंचायत हंडिया में उससे भी ज्यादा भ्रष्टाचार में लिप्त सचिव सरपंच और ठेकेदार के ऊपर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही आज तक नही की गई। जिसके कारण ठेकेदार सरपंच सचिव के हौसले बुलंद हैं। मालूम हो की ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव इमरान ठेकेदार की मिलीभगत से शासन की राशि का आहरण कर सदुपयोग की जगह दुरुपयोग कर रहे है। और खुलेआम फर्जी बिल वाउचर लगाकर लाखो रुपए के बिल ठेकेदार के द्वारा लगाए गए। जिसकी जिला पंचायत के अधिकारियों ने न तो जांच की ओर नही भ्रष्ट सरपंच सचिव पर कोई कार्यवाही।

उम्मीद है जिला कलेक्टर महोदय इस और ध्यान देगे। और निष्पक्ष जांच करवाएंगे।