jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Handiya Big News: पेट्रोल में पानी की शिकायत, ग्राहक का आरोप, पंप मेनेजर बोले आरोप झूठे है। फिर भी ग्राहक नाराज न हो इसलिए बदल कर दिया

हंडिया : स्थानीय पेट्रोल पंप अर्जुन फ्यूल पर आज सुबह एक बाइक सवार युवक जितेंद्र सिंह भाटी ने अपनी बाइक में एक लीटर पेट्रोल भरवाया था। पेट्रोल डालने के बाद युवक बाइक लेकर घर चला गया। कुछ देर बाद बाइक बंद हो गई। उसके बाद श्री भाटी द्वारा गाड़ी में से बॉटल में पेट्रोल निकालकर देखा तो उसने पानी की मात्रा पाई गई। उसके बाद शिकायत लेकर दोपहर 1 बजे जितेंद्र भाटी पेट्रोल पंप पहुंचा। वहा पेट्रोल पंप पर मामूली नोक झोंक हुई। इसी दौरान पंप कर्मियो ने पेट्रोल वापस कर 110 रुपए लोटा दिए। इस मामले में बाइक चालक ने कही भी शिकायत नहीं की है। लेकिन यह सारा घटना क्रम मीडिया से बच नही पाया मकड़ाई एक्सप्रेस के केमरे में कैद हो गया। इधर सवाल उठता है की समय – समय पर पेट्रोल पंप की जांच होना चाहिए। ताकि कोई भी व्यक्ति मिलावटी डीजल पेट्रोल का शिकार न हो। इधर पंप के मेनेजर परम दाधीच ने अपना पक्ष रखते हुए बताया की कोई मिलावट नही थी। बाइक में हो सकता है पहले से पानी हो। रेगुलर ग्राहक था। इसलिए पेट्रोल के पैसे वापस कर दिए।