jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

Handiya News : विद्यालय के सामने भरा पानी छात्राओं को हो रही परेशानी

हंडिया के शासकीय प्राथमिक कन्या पाठशाला के सामने पानी निकासी का समुचित इंतजाम नहीं होने से जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गयी है ।

हंडिया तहसील मुख्यालय के इस विद्यालय का भवन निचले स्थान पर बना है जिसकी वजह से बरसात का पानी आकर विद्यालय के सामने भरा जाता है । जल निकासी की सुविधा न होने से पानी कई दिनों तक भरा रहता है। जलभराव की वजह से नन्हीं-नन्हीं छात्राओं के निकलने का रास्ता तक नहीं है जिस वजह से विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं कीचड़ से होकर आती-जाती हैं। विद्यालय स्तर पर पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं होने से प्रांगण में जलभराव की स्थिति हो जाती है यदि विद्यालय के सामने व्यवस्थित नाली होती तो प्रांगण में जमा पानी नाली से होकर निकल जाता लेकिन निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से हो रहे जलभराव के कारण छात्राओं के लिए विद्यालय आना जोखिम भरा हो गया है । विद्यालय के प्रभारी शिक्षक पीसी गार्गे ने बताया कि इस समस्या के संबध मे ग्राम पंचायत को अब तीन बार लिखित आवेदन दे चुके है लेकिन उनके द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है |

 

- Install Android App -