jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को

Harda : गणेश विसर्जन एवं दुर्गा विसर्जन में सुरक्षा व्यवस्था हेतु निर्देश जारी |

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने गणेश विसर्जन तथा दुर्गा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिये हैं कि वे अपने क्षेत्र के राजस्व व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक अनुभाग स्तर पर आयोजित कर शासन के निर्देशों एंव गाईड लाईन अनुसार मूर्ति विर्सजन के लिये रूप रेखा तैयार करें। उन्होने निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्रत्येक विर्सजन स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्देश दिये है कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर नदी तालाबों में नावों व तैराकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल लगाया जावें।