jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Harda : टिमरनी : होमगार्ड जवान का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला वर्दी पहने हुए था जवान

 पत्नी बच्चे गए थे शादी में जवान घर में था अकेला, पुलिस जांच में जुटी

टिमरनी । शुक्रवार शाम को टिमरनी थाने में पदस्थ एक होमगार्ड जवान ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान का नाम सुरेंद्र पिता पंचम मरकाम निवासी ग्राम रायबोर है। वह टिमरनी थाने में कार्यरत था। सिद्धि विनायक कॉलोनी में किराए के मकान पर पंखे में फांसी के फंदे पर उसकी लाश मिली।

- Install Android App -

टी आई सुशील पटेल को होमगार्ड जवान के मकान के आसपास रहने वाले लोगो से होमगार्ड जवान के फांसी के फंदे पर झूलने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा कि जवान की पत्नी अपने किसी रिश्तेदार के यहां अपने दोनों बच्चों को लेकर शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहीं, वह मकान में अकेला था। जवान को वर्दी पहनी हुई थी।
पुलिस ने जवान के परिजनों को सूचना दे दी है। शनिवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में शव का पीएम किया जाएगा।फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों के लिए जांच में जुट गई है।