jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Harda न्यूज: तय दर से अधिक किराया लेने वाली बसों पर लगातार दूसरे दिन आरटीओ की चालानी कार्यवाही।

हरदा। शुक्रवार को दूसरे दिन भी RTO अधिकारी ने चालानी कार्यवाही बस चालकों पर की। कलेक्टर महोदय एवं परिवहन आयुक्त के दिशा निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के निर्देश पर परिवहन विभाग की जांच टीम द्वारा लगातार दूसरे दिन हरदा – छीपाबड़ मार्ग पर बसों में यात्रियों से परिवहन विभाग द्वारा तय दर से अधिक किराया लेने वाली बसों पर जांच अभियान चलाया गया । ,जिसमें यात्रियों की सुविधाओ के तहत बसों को जांचा गया, जांच में 12 बसों की जांच में 5 बसों में अधिक किराया एवं क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने पर चालानी कार्यवाही करते हुए 6000 रुपए का राजस्व वसूला गया , आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान ने बताया की यात्रियों की संख्या अधिक होने पर बस संचालकों द्वारा अधिक किराया वसूलने पर परिवहन विभाग द्वारा चालानी कार्यवाही लगातार की जा रही है।