jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Harda: पूर्व मकड़ाई रियासत में होली से रंग पंचमी तक पांच गांवों में लगता है मेला, कई वर्षो से चली आ रही परंपरा

सिराली। हरदा जिले कि मकड़ाई रियासत में कई वर्षो से होली से रंग पंचमी तक पांच दिनों तक मकड़ाई के आसपास के गांवो में मेला लगता है। यह परंपरा कई वर्षो से चली आ रही है। आसपास के सो से अधिक गांव के लोग पूरे एक साल इस मेले का इंतजार करते है।

मेले के साथ ही अलग-अलग गांव में फाग उत्सव के तहत एक दिन के मेले लगाए जाते है।।

इन गांवो में लगता है मेला।

- Install Android App -

मकड़ाई, सिराली, जिनवानिया, पीपल्या, महेंद्रगांव में इस तरह मेले के आयोजन होते है।

सिराली में होली के दिन मेघनाद बाबा के स्थान पर 1 दिन का मेला लगाया गया। इस दौरान आसपास के महिला पुरुष बच्चे सभी मेले में जाकर मेले का लुफ्त उठाते है। ओर खरीददारी करते है।कई गांवों में रात के समय मेला लगता है। सुरक्षा के लिए सिराली थाने के पुलिस जवान तैनात रहते हैं। बच्चों के लिए खेल, खिलौने, झूला, मिठाई, रंग सहित अनेक प्रकार की दुकानें लगती है।