हरदा : प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निवासरत लोगों को देने के उद्देश्य से इन दिनों विकास रथ लगातार भ्रमण कर रहा है। विकास रथ जिले की पंचायतों का लगातार दौरा कर जिले में हुए विकास कार्याे की जानकारी ग्रामीणों को फिल्म के माध्यम से दे रहा है। इसी क्रम में सोमवार को विकास रथ हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गाड़ामोड़कला, नयागांव, बाजनिया, तजपुरा, कुही, गोंदागांवखुर्द, छीपानेर, लछोरा व भवरास पहुँचा, जहाँ एलईडी टीवी के माध्यम से जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी सुश्री चेतना पाटिल ने बताया कि विकास रथ 26 सितम्बर को ग्राम रून्दलाय, गुल्लास, सन्यासा, गोंदागांवकला, अहलवाड़ा, चारखेड़ा, बरकला, निमाचाखुर्द व खिड़की का भ्रमण करेगा तथा 27 सितम्बर को मनियाखेड़ी, सोहागपुर, सामरधा, धौलपुरकला, सौताड़ा, उन्द्राकच्छ, भादूगांव, टेमागांव व कपासी का भ्रमण कर ग्रामीणों को एलईडी के माध्यम से जिले के विकास कार्यों व शासन की योजनाओं की जानकारी देगा। विकास रथ 28 सितम्बर को ग्राम डोलरिया, नांदवा, सिरकम्बा, सोडलपुर, आलमपुर, दूधकच्छ, पानतलाई, छिदगांव तमोली व खमगांव का भ्रमण करेगा। इसके अलावा विकास रथ 29 सितम्बर को जिले के ग्राम कासरनी, आमसागर, रहटगांव, नजरपुरा, झाड़बीड़ा, गाड़ामोड़ खुर्द, फुलड़ी, छीरपुरा व पाढरमाटी का भ्रमण करेगा।
ब्रेकिंग
भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े
शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत
भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा
मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर
मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान
शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए
नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान
हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...
हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को
हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
