jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को

Harda सर्व ब्राह्मण अध्यक्ष ने कोर कमेटी द्वारा हटाये जाने संबंधी समाचार का किया खंडन, कहा अभी अध्यक्ष में ही हूँ!

हरदा । सर्व ब्राह्मण समाज के भाजपा के सफाई की वीडियो पोस्ट के वायरल होने के बाद ब्राह्मण कोर कमेटी ने कार्यवाहक अध्यक्ष की उपस्थिति में अध्यक्ष राजेश पाराशर के बयान को उनकी निजी राय बताया था। ज्ञात हो, कोर कमेटी की प्रेस वार्ता की सूचना राहुल जाट ने मीडिया को दी थी।

- Install Android App -

राजेश पाराशर ने अखबार में उनको हटाये जाने के समाचार का खंडन कर कहा कि अभी में पद पर कायम हूँ।

क्या लिखा पत्र में –

प्रति,

श्रीमान संपादक महोदय

हरदा

विषय:- अखबार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित खबर के संदर्भ में

महोदयजी,

उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में सर्वब्राहम्ण समाज के अध्यक्ष को कोर कमेटी द्वारा हटाये जाने की खबर प्रकाशित हुई है। इस विषय में मेरा मत निम्नानुसार है:-

1 / सर्वब्राहम्ण समाज के अध्यक्ष का चयन निर्वाचन प्रक्रिया के तहत किया गया है। यह संस्था रजिस्टर्ड है जिसका पंजीयन कमांक 08/08/02/33410/2018 है वहीं अध्यक्ष पद के चयन में सर्वब्राहम्ण समाज के घटक दल के अध्यक्षों की सहमति हुई है।

2 / कोर कमेटी का गठन अध्यक्ष द्वारा किया गया है जिसकी सीमा सीमित है जिसका निर्णय साधारण सभा में सहमति उपरांत पारित किया जाता है।

3 / प्रकाशित खबर में कोर कमेटी के नौ सदस्य उपस्थित होना बताये हैं जो कि गलत है। दिनांक 15/11/2023 को आयोजित कोर कमेटी की बैठक की सूचना अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा नहीं दी गई थी। यह सूचना अन्य व्यक्ति द्वारा दी जाकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। अतएव इस दौरान जारी बयान औचित्यहीन है।

4/ सर्वब्राहम्ण समाज के अध्यक्ष पद हेतु प्रदान किये गये प्रमाण पत्र के अनुसार मेरा कार्यकाल मई 2024 तक का है जिसमें मैं यथावत अध्यक्ष के पद पर हूं।

मैं राजेश पाराशर अध्यक्ष सर्वब्राहम्ण समाज (उन्नति एवं कल्याण) संगठन खबरों में प्रकाशित उक्ति कोर कमेटी ने हटाया का खण्डन करता हूं। मैं अध्यक्ष पद पर आज भी आसीन हूं।

जिला अध्यक्ष
राजेश पाराशर