jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Harda हंडिया : 16 साल की नाबालिग के दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल, सिविल लाइन थाना पुलिस को मिली सफ़लता

हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में थाना सिविल लाईन  पुलिस टीम ने नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफ़लता हासिल की।

सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया की थाना क्षेत्र की एक 16 साल की किशोरी को एक अज्ञात युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। आरोपी को हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी युवक किसी शादी में आया हुआ था।

थाना प्रभारी सिविल लाईन हरदा के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन हरदा के अपराध क्रमांक 472/23 धारा 363 भादवि के पीडिता को दिनांक 16.03.24 को दस्तायब किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

- Install Android App -

इस प्रकार हैं कि दिनाँक 05.11.23 को थाना क्षेत्र के एक गांव में फरियादि पिता रंजीत ने सिविल लाईन थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा बहला फुसलाकर ले गया। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन हरदा पर अपराध क्रमांक 472/23 धारा 363 भादवि का अज्ञात आरोपी को विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया।

थाना सिविल लाईन हरदा के व्दारा अपहर्ता को दिनाँक 16.03.24 दस्तयाब कर अपहर्ता के कथनो के आधार पर प्रकरण धारा 366,376(2) (एन). भादवि 5/6 पास्को एक का ईजाफा किया गया।

प्रकरण के आरोपी रविशंकर पिता रामदयाल बघेला उम्र 21 साल निवासी ग्राम फोटकपूरा जलेबी चौक तहसील हंडिया को दिनांक 17.03.24 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया । जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी को पकड़ने में इनकी रही सराहनीय भूमिका।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष सिंह चौहान थाना प्रभारी सिविल लाईन हरदा उनि प्रकाश सोलंकी प्रआर कार्य, 210 मनीष पठारिया महिला आर 402 रविना उईके का विशेष योगदान रहा।