jhankar
ब्रेकिंग
Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम

Harda News: शपथ के माध्यम से किया मतदान के लिये प्रेरित, वृद्ध मतदाताओं का किया सम्मान

हरदा : लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत बुधवार को हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 1 में वृद्ध मतदाताओं का सम्मान कर उपस्थित महिलाओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। सेंट मेरी स्कूल टिमरनी की छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर तथा संस्कार विद्या पीठ हरदा के छात्रों द्वारा पोस्टर बनाकर मतदान के लिये प्रेरित किया गया। शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय चारखेड़ा, लाखादेह व सोडलपुर में 7 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदान की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा एकीकृत शाला मालेगांव, पांढरमाटी में मतदान की शपथ दिलाई गई। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिराली में विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई तथा रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया।