हरदा : लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्राम बाजनिया के शासकीय हाई स्कूल में विद्यार्थियों के बीच रंगोली, निबन्ध, चित्रकला, कुर्सी दौड़ और मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राधिका तथा द्वितीय पर लवली, निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ज्योति तथा द्वितीय स्थान पर सलोनी, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनुज तथा द्वितीय स्थान पर सालेहा खान और मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंकिता और द्वितीय स्थान पर लवली विजेता रहीं।
ब्रेकिंग
