jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

Harda News: नहरों के माध्यम से अंतिम छोर के किसानों तक पर्याप्त पानी पहुँचाया जाएगा

हरदा : कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री डी.के. सिंह ने बताया कि जल संसाधन संभाग हरदा की नहरों के सम्पूर्ण एलान क्षेत्र में प्रथम और द्वितीय पानी 19135 हेक्टेयर क्षेत्र में शत प्रतिशत दिया जा चुका है। उन्होने बताया कि विभागीय अधिकारी कर्मचारी तृतीय पानी पहुँचाने के लिये रात दिन पेट्रोलिंग कर हेडअप हटाने की कार्यवाही कर रहे है ताकि टेलक्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुँच सके। चेन 3008 से एचबीसी को 961 क्यूसेक पानी तथा एलबीसी को 953 क्यूसेक पानी इस तरह 1914 क्यूसेक पानी प्रदान हो रहा है। श्री सिंह ने बताया कि ओसराबंदी के माध्यम से उपरी क्षेत्र की माइनर नहरों को बंद कर टेल क्षेत्र की नहरों में सिंचाई के लिये पानी प्रदाय किया जा रहा है। हरदा संभाग की सभी नहरों की उपशाखाओं में 5173 हेक्टेयर क्षेत्र में तीसरा पानी दिया जा चुका है। वर्तमान में सोनतलाई उपशाखा के उपर की उपशाखाओं तक सभी किसानों को पानी उपलब्ध कराया जा चुका है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री सिंह ने बताया कि टेल क्षेत्र के शेष किसानों को लगभग 80 एकड़ क्षेत्र में तीसरा पानी दिया जाना अभी शेष है जोकि अगले तीन दिनों में ओसराबंदी कार्यक्रम लागू कर उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होने बताया कि बांध से अगले 10 दिनों तक नियमित पानी का प्रवाह अभी बना रहेगा और एलान क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा।