jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Harda News: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल स्रोतों की साफ सफाई व सौंदर्यीकरण के कार्य लगातार जारी

हरदा : हरदा जिले में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल स्रोतों की साफ सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य लगातार जारी है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में  ग्रामीण व शहरीय क्षेत्र मे  जल स्रोतों  की रिपेयरिंग, सौंदर्यीकरण और गहरीकरण के लिए ग्रामीणजन श्रमदान कर रहे हें।
शनिवार को जिले के ग्राम उन्दरा कक्ष में ग्रामीणों ने श्रमदान कर नाले की साफ सफाई की। इसी तरह ग्राम बढ़झिरी और ग्राम पंचायत गहाल में सार्वजनिक कूप की साफ सफाई की गयी। ग्राम पंचायत कासरनी और निमाचाखुर्द में जल संवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामसभा में जल संग्रहण और संवर्धन का महत्व समझाया गया और जल स्रोतों की साफ सफाई और गहरीकरण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत रुंदलाय  में अमृत सरोवर की साफ सफाई कराई गयी। इसके अलावा ग्राम पंचायत पाटियाकुआं में पुरानी बावड़ी की साफ सफाई में ग्रामीणों ने श्रमदान किया। ग्राम बांसपानी मे तालाब गहरीकरण मे ग्रामीणों ने श्रमदान किया।
‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत हरदा जिले के शहरी क्षेत्र में भी जल स्रोतों के आसपास साफ सफाई और गहरीकरण का कार्य लगातार जारी है। शनिवार को नगर पालिका द्वारा हरदा शहर के अजनाल नदी के चांदनी घाट की साफ सफाई कराई गयी। इसके अलावा टिमरनी नगर के मंडीकुआं, तमोली कुआं, शक्ति माता कुआं, चित्ताला कुआं की साफ सफाई के लिए नागरिकों ने श्रमदान किया। सिराली नगर में हैंडपंपों का रंग रोगन कर उनकी मरम्मत कराई गई।