jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया : शासकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हरदा : लोकतंत्र सेनानी क्रांतिकारी नेता स्व. जमना प्रसाद जैसानी की पुण्यतिथि पर जैसानी चोक पर सम्मान... इटारसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई :30,000 रुपये की चोरी की मोटर साइकल बरामद Big news : अमेरिका-ईरान महायुद्ध: दुनिया पर भारी आर्थिक संकट हरदा: युवती ने एसपी से की पुनः जांच की मांग, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य नजरअंदाज करने का आरोप हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने अपना जन्मदिवस सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में मनाया। गयाजी में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में सम्मानित हुए रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल SDM विजय राय ने कमर कस ली : नरवाई जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी हरदा : जिले में अग्नि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए हरदा : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

Harda News: शासकीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित

हरदा : शासकीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जानी है। इसके लिए इच्छुक नए आवेदकों को जीएफएमएस पोर्टल पर नवीन पंजीयन करना आवश्यक है। नवीन पंजीयन के लिए आवेदक को लिंक https://www.gfms.mp.gov.in के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। पंजीयन में आधार ई-केवाईसी करना आवश्यक है। आवेदक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता की जानकारी दर्ज कर परीक्षण कर अपडेट करें।
म.प्र. शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 या उसके उपरांत उत्तीर्ण की जानकारी दर्ज कर अपडेट करें। पंजीकरण में दर्ज समस्त योग्यताओं की मूल अंकसूची लेकर संकुल प्राचार्य से आवेदन को ऑनलाइन सत्यापन करायें। संकुल प्राचार्य द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन के बाद स्कोर कार्ड जनरेट होगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने जानकारी दी कि पूर्व से पंजीकृत आवेदकों को पुनः पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं है। पूर्व से पंजीकृत आवेदक नवीन शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता दर्ज करने के लिए प्रोफाईल अनलॉक करें, इसके बाद नवीन शैक्षणिक अथवा व्यवसायिक योग्यता की जानकारी अपडेट या संशोधन करें। आवेदकों को योग्यताओं के अपडेशन अथवा संशोधन करने के बाद संकुल प्राचार्य से ऑनलाईन सत्यापन कराना होगा। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संकुल प्राचार्यों को आवेदको द्वारा आवेदन में दर्ज सभी योग्यताओं का मूल दस्तावेजों से मिलान कर जानकारी सत्य पाये जाने पर पोर्टल से ऑनलाइन सत्यापन का कार्य करने एवं आवेदन सत्यापन के उपरांत आवेदक को प्रिंट निकालकर देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आवेदन में दर्ज किये गये दस्तावेजों की छायाप्रतियों को अभिलेख में संधारित करने के लिए कहा गया है।