jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

हरदा : जीजा के घर आए साले को सांप ने डसा हुई मौत!

सिराली : मंगलवार सुबह सिराली थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में जहरीले सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार खंडवा जिले के ग्राम लहाड़पुर का रहने वाला इसराइल पिता शब्बीर खान उम्र लगभग 50 साल अपनी पत्नी, दो बच्चों ओर बेटी दामाद के साथ सोमवार शाम को अपने बहनोई सलामत खान के यहां भटपुरा आए थे। जहां बहन के नए मकान के गृह प्रवेश के अवसर पर कार्यक्रम रखा था। जिसमें वह अपने परिवार के साथ शामिल हुआ था।

मंगलवार सुबह इसराइल घर के पास ही नीम के पेड़ की दातुन तोड़ने के लिए गया था। इस दौरान उनके पैर में जहरीले सांप ने डंक मार दिया।
जब आंखों में अंधेरा छाने लगा तो मृतक ने परिजनों को बताया कि सांप ने काट लिया है। जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे,। लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही उनकी मौत हो गई । जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

- Install Android App -

Harda News: जिला जनसुनवाई पहुंचा पीड़ित युवक जिलाधीश से लगाई गुहार, बोला परिवार के लोगो को बंदूक से मारने की दबंग दे रहे धमकी!