हरदा : कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी की भर्ती के लिए 25 मई से 20 जून 2023 तक लिखित परीक्षा परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परीक्षा परिणाम 14 मार्च 2024 को घोषित किया गया है। सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी के पदों के लिए जेल विभाग द्वारा सफल अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट होगा।
अधीक्षक जिला जेल हरदा श्री प्रभात कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में चयनित उम्मीदवारों का शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम भोपाल में 2 से 7 जुलाई तक प्रतिदिन 7 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसका विस्तृत विवरण मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। सफल श्अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रपत्रों को निकालकर नियत तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों एवं जानकारी सहित शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
ब्रेकिंग
उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को
सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न
खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...
पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित
सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया
कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
