jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने मूंग उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण

ग्राम अबगांव खुर्द, भुन्नास, करताना, तजपुरा, नौसर और पोखरनी का किया दौरा…

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार को हरदा जिले के ग्राम अबगांव खुर्द, भुन्नास, करताना, तजपुरा, नौसर और पोखरनी का दौरा कर वहां संचालित मूंग उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस संचालकों को निर्देश दिए कि उपार्जन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं वेयर हाउस में सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हरदा श्री कुमार शानु देवडिया, एसडीएम टिमरनी श्री महेश बडोले, उप संचालक कृषि श्री संजय यादव और सहायक आयुक्त सहकारिता श्री वासुदेव भदोरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए मूंग उपार्जन की तुलाई के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली वेयर हाउस के अंदर लाकर तौलने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों पर संबंधित गांव के पटवारी, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहे, और यदि उपार्जन में किसानों को कोई समस्या आ रही है तो उसके निराकरण के लिए आवश्यक व्यवस्था करवाएं।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने मूंग उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि खरीदी जाने वाली मूंग की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्रेडिंग मशीन की उपलब्धता व बारदाने की उपलब्धता तथा विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने कलेक्टर श्री सिंह से मूंग की खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग की। ग्राम नौसर के वेयर हाउस के बाहर पहुंच मार्ग सही न होने पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी प्रगट की और निर्देश दिए कि वेयर हाउस संचालक यह सुनिश्चित करें कि किसानों को बरसात में वेयर हाउस तक पहुंचने में कोई समस्या ना आए।

Khandwa Big News: यात्री प्रतीक्षालय में अज्ञात व्यक्ति की खून से लथपथ मिली लाश, फैली सनसनी