हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में राजस्व महा अभियान का द्वितीय चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों में समय सीमा में लंबित प्रकरणों का निराकरण करना, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान योजना का सभी पात्र किसानों को लाभ दिलाना, समग्र का आधार ई-केवाईसी और खसरे की समग्र व आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वन करना शामिल है। राजस्व महा अभियान के प्रथम चरण की सफलता को देखते हुए राज्य शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए राजस्व महाअभियान-2 प्रारम्भ किया है।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत हरदा जिले में नामांतरण के 258 प्रकरणों का निराकरण राजस्व अधिकारियों द्वारा किया गया है। इसके साथ ही इस महाअभियान के तहत बंटवारा संबंधी कुल 25 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि नक्शा अद्यतन करने के मामले में कुल 3196 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 50200 किसानों की ई केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण की गई है।
ब्रेकिंग
हरदा भाजपा :- जिला कार्यालय कमल कुंज में रंगोली प्रतियोगिता हुई संपन्न
सिवनी मालवा: सोशल मीडिया पर अप शब्दों की पोस्ट डाली, पार्षद ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत कर कार्...
हरदा: पुलिस कर्मचारी से धक्का-मुक्की मारपीट करने वाला आरोपी अज्जू खान पिता यूनुस गिरफ्तार, न्यायालय ...
हरदा: नगरपालिका बीएलओ लोहाना ने कहे जातिसूचक अपशब्द, 1000 रुपये की मांग, कलेक्टर एसपी से की लिखित शि...
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में मीडिया वर्क शॉप का आयोजन हुआ संपन्न ! अधिकारी बोले शासन की स्...
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 28 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे।
हंडिया : वट सावित्री अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान !
हरदा जिले की बैल जोड़ियां ने चारों इनाम देवास जिले की प्रतियोगिता से जीते
नपा हरदा द्वारा नागरिकों की प्रतिष्ठा से खिलवाड़: 'रेड सर्कल' और दीवारों पर बकाया लिखने की अमानवीय क...
नर्मदापुरम से सिवनी-मालवा, टिमरनी, हरदा व हरसूद होते हुए खंण्डवा तक कराया जावे फोर-लेन सड़क मार्ग निर...

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |