jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda News: गर्भवती व धात्री माताओं को मतदान की शपथ दिलाई

हरदा : लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के संबंध में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत हरदा शहर के आंगनवाड़ी केन्द्र में टीकाकरण के दौरान गर्भवती व धात्री माताओं को लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदान की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा हरदा शहर के बैरागढ़ व सुदामा नगर आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत कुकरावद स्वीप गतिविधियों के तहत विकासखण्ड स्तरीय बाइक रैली आयोजित की गई तथा मानव श्रृंखला बनाकर व शपथ दिलाकर मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन के लिये 26 अप्रैल को मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया। ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदियों द्वारा ग्राम धौलपुरकला में रंगोली, मेंहदी व शपथ के माध्यम से महिला मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया।

- Install Android App -