jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से मुख्यमंत्री सचिवालय तक: डॉ. सुदाम खाड़े का बढ़ा प्रशासनिक सफर, डॉ. सुदाम खाड़े को बड़ी जिम्म... आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक...

Harda Big Breaking: सिराली थाना क्षेत्र के एक गांव में फिर 5 लाख की चोरी, सोने चांदी के आभूषणों के साथ नगदी ले उड़े चोर

हरदा/सिराली : सिराली थाना क्षेत्र के करीबी ग्राम महेंद्र गांव में बीते कल अज्ञात चोरों ने एक सुने मकान पर धावा बोला। मकान के दरवाजे में लगा ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर का सारा सामान फेक कर गोदरेज में रखे सोने चांदी के जेवर ले उड़े। परिवार के लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में टिमरनी गए थे। इधर चोरों ने लाखो रुपए का माल ले उड़े। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी प्रवीण गौर पिता ग्यारसराम गौर उम्र 39 साल निवासी ने सिराली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की।

दिनांक 05/01/24 दिन शुक्रवार को मै एवं मेरा पुरा परिवार टिमरनी में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर ताला लगाकर चले गये थे । बीते कल शाम 05 बजे मेरे चचेरे भाई मुकेश ने मुझे जानकारी दी। दोनो घरों का ताला टूटा हुआ है। घर के अन्दर के सामान बिखरे पड़े हुए थे तब मुकेश ने मुझे फोन कर बताया कि दोनों घर मे से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है ।

- Install Android App -

चोरी की सूचना मिलते ही परिवार के लोग गांव आए। देखा तो दोनो घरो की गोदरेज की अलमारी के लाकर टूटे हुए। थे जिसमे रखे पुराना इस्तमाली सोने कि जेवर झुमकी, चार नग पुरानी, पुराना पेडल, नेकलेस, कान के टाप्स दो जोड, बाली, एवं चाँदी की बिछिया चार जोड, पाँच जोडी पायल, बच्चे की चुडी, चेन एवं पायल एव 46000 रूपये नगदी चोरी कर ले गया। कुल सोने के आभूषण और नगदी की कीमत 4 से 5 लाख रुपया बताई जा रही है |
पीड़ित फरियादी ने सिराली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है। पुलिस गांव में लगे आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

पूर्व में हुई चोरी की वारदातो का आज तक नही लगा सुराग…

मालूम हो की पूर्व में ग्राम जत्राखेड़ी में भी बड़ी चोरी की वारदात हुई थी। उन चोरों का भी आज तक पता नहीं चला। यह चोर गिरोह लंबे समय से बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका। जत्राखेड़ी में पूर्व सरपंच के घर जो चोरी हुई थी। पुलिस अधीक्षक ने अज्ञात चोरों पर इनाम भी घोषित किया था। हालाकि अभी तक चोरों का पता नही चल पाया है।