jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda big news; आबकारी वाहन की चपेट में 2 वर्षीय आदिवासी बालक आया, मौत, ग्रामीणों ने गाड़ी में लगाई आग, आबकारी पुलिस टीम को भी जमकर पीटा

मकड़ाई समाचार हरदा। खिरकिया।
शराब पकड़ने गई आबकारी पुलिस के वाहन ने 2 वर्षीय आदिवासी बालक को कुचला जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना छीपाबड़ अंतर्गत ग्राम सोनपुरा में आबकारी पुलिस द्वारा दबिश देने गई थी आदिवासी मोहल्ले में आबकारी विभाग की गाड़ी ने एक डेढ़ वर्ष के बालक को कुचल दिया जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया । जानकारी के अनुसार सोनपुरा आदिवासी मोहल्ले में रहने देवेंद्र पिता बिरेंद्र आदिवासी कोरकु उम्र 2 वर्ष निवासी सोनपुरा की मौत हो गई है जिस पर ग्रामीणों ने उग्र होकर वाहन को आग लगा दी है। आबकारी विभाग की पुलिस को बुरी तरह तरह पीटा है कुछ लोग भाग गए हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए हैं छीपाबड़ पुलिस मौके पर पहुंची है जिसमें जानकारी मिली है कि आबकारी विभाग की लापरवाही से बालक की मौत हुई है घटना से ग्रामीणों में रोष है बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।