jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda Big News: गांव में लगातार दो बड़ी चोरी की वारदात से भयभीत ग्रामीण, पहली चोरी 15 लाख की दूसरी वार 6 लाख रुपए ले उड़े चोर, पुलिस चोरों को पकड़ने में रही नाकाम

हरदा : जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम जात्राखेड़ी जो की सिराली से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर है। इस गांव में बीते 6 माह में अज्ञात चोरों ने दो बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिससे गांव के लोग दहशत में है। लगातार एक ही गांव में चोरी की बड़ी वारदात और दोनो चोरी की वारदात को अंजाम देने की घटना एक जैसी ही हुई है। चोरों ने गिरमिट से दरवाजा खोला फिर लाखों रूपए के जेवरात सहित नगदी रुपए लेकर वो रफू चक्कर हो गए।

आज आक्रोशित ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक के पास अपनी व्यथा लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने एडिशनल एसपी राजेश्वरी महोबिया से मांग की है की चोरों को शीघ्र पकड़ा जाए। ताकि गांव के लोग चैन की नींद सो सके। ग्रामीणों का कहना है। की सिराली पुलिस ने पहले गांव में जिस किसान के यहां लाखो रुपए की चोरी हुई थी। उक्त घटना को भी 6 महीने बीत गए। लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्यवाही नही की।

- Install Android App -

मंगलवार को जात्रा खेड़ी के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे –

ग्रामीणों का आरोप है की सिराली थाने में FIR दर्ज करवाने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया की गांव के
संतोष कुमार गुर्जर पिता श्री शिवनारायण गुर्जर के घर सोमवार रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा गेट को गिरमिट द्वारा खोला गया और चोरी की बारदात को अंजाम दिया गया जिसमे 80 हजार नगत एवं 5 लाख के सोने चाँदी के जेवरात ले गए थे जिसकी शिकायत थाना सिराली में FIR दर्ज की गयी है जिसमे अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी और न ही अज्ञात चोरों का पता लगाया गया है।

ग्रामीणों ने कहा की इसके पहले 3 मार्च 2023 को किसान रजल गुर्जर पिता कैलाश गुर्जर के यह भी 15 लाख की चोरी हुई थी जिसकी भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। और न ही उन चोरों का पता लग पाया है जिससे ग्राम जातराखेडी मे डर का माहौल है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही जांच दल गठित करवाकर चोरों को पकड़ने की मांग की।