jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda Big news: डबल मर्डर केस में दो हत्यारे पकड़ाए , पुलिस ने आरोपियों से पिस्टल डंडा किया जब्त, 4 आरोपियों की तलाश

हरदा। बीते दिनों डबल फाटक के पास दो युवकों की पीट पीटकर हत्या कर देने वाले मामले में सिटी कोतवाली पुलिस को सफलता मिल गई। दोनो युवक फाइल वार्ड के एक किसान के बागीचे में मजदूरी का काम करते थे। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना हरदा के अपराध क्रमांक 229/24 धारा 302, 201, 34 भादवी मे आरोपी शेख यूनुस पिता शेख मुबीन निवासी डबल फाटक के पास हरदा एवं गुड्डू बंगाली पिता गणेश बंगाली निवासी बंगाली कॉलोनी हरदा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व लठ (डंडे) जप्त किए गए। घटना के बाद फरार होने के लिए प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। आरोपियों से पूछताछ के दौरान हत्या करने का कारण पूछा गया जो उनके द्वारा मोटरसाइकिल चलाते वक्त कट मारने के दौरान लड़ाई झगड़ा होने से शराब के नशे में मारना बताया। घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

- Install Android App -

https://makdaiexpress24.com/हरदा-डबल-मर्डर-केस-मृतक-शा/