हरदा। करीबी गांव खिड़की वाला उड़ा के बीच नेशनल हाइवे पर दर्दनाक वाहन हादसा हो गया। शनिवार को इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन का टायर फट गया। और वाहन सड़क किनारे पलट गया।
पिकअप वाहन पलट जाने से उसमे सवार 30 मजदूर घायल हो गए। हादसे में घायलों को संजीवनी 108 और डायल 100 की मद्त से जिला अस्पताल पहुंचाया गया ।जहा सभी का उपचार जारी है। पिकअप में सवार मुकेश उइके ने बताया की वें सभी ग्राम कचनार के रहने वाले है।
और आज करीब 40 मजदूर ग्राम सूरजना सोयाबीन काटने जा रहे तभी ग्राम उड़ा के पास टायर फटने से गाड़ी पलट गई जिसमे करीब 30 मजदूर घायल हो गए जिन्हे संजीवनी 108 और डायल 109 की मद्त से जिला अस्पताल लाया गया जहा सभी का उपचार जारी है।
इधर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया की ग्राम उड़ा के पास मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलट गया जिसमे करीब 40 मजदूर सवार थे जिसमे से करीब 30 घायल हुए है और दो गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।