jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी

Harda Big news: हरदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : फरार आरोपी सौरभ विश्नोई गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 5 लाख कीमत की 25 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त!

हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर डी प्रजापति हस्दा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग हरदा जिला हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन हस्दा निरीक्षक संतोष सिंह एवं टीम व्दारा थाना सिविल लाईन हरदा के जिलाबदर एवं अप क्रमांक 518/23 धारा 327,427,294,323,506,34 भादवि 143/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के फरार आरोपी सौरभ विश्नोई पिता परमानंद विश्नोई को मुखबिर सूचना में घेरा बंदी कर पकडा ।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर डी प्रजापति ने बताया कि जिला बदर आरोपी सौरभ विश्नोई पर 17 केस दर्ज है।  जारी प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया की मुखबिर व्दारा सूचना मिली जिला बदर आरोपी सौरभ पिता परमानंद विश्नोई निवासी रेवापुर का सफेद रंग की मारूति सुजूकी शिफ्ट कार बिना नम्बर एवं काली फिल्म लगी हुई है जो नहाडिया तरफ से हरदा आने वाला है। जिसे हमराह स्टाफ के नहालखेडा पुलिया पर पहुँचकर अनावेदक को पकड़ने के लिये घेराबंदी किया जो कुछ देर बाद मुखबिर व्दारा बताये अनुसार एक कार आती दिखी।

जिसे हम राह स्टाफ की मदद से रोका जो सफेद रंग की मारूति शिफ्ट कार थी जिस पर नम्बर प्लेट नही थी कांच पर काले रंग की फिल्म लगी हुई थी। चालक को आवाज देकर बाहर आने के लिये बोला गया जो चालक बाहर नही आया जो बाद मे चालक को सख्ती से बोला गया तब उसने कार का गेट खोला जो उक्त कार में जिला बदर का आरोपी सौरभ विश्नोई निवासी रेवापुर था।

- Install Android App -

जो आरोपी को कलेक्टर महोदय हरदा व्दारा पृष्ट क्रमांक/5891/रीडर/2024 दिनांक 22/4/2024 के आदेशानुसार जिला नर्मदापुरम, खण्डवा, देवास, सीहोर, बैतूल व हरदा की सीमा से 6 माह के लिये निष्कासित किया गया है।

अनावेदक सौरभ विश्नोई की जामा तलाशी ली गई जो उसके पेंट के दाहिनी जेब से एक प्लास्टिक की पन्नी मे भूरे सफेद रंग का पाउडर जैसा पदार्थ मिला जो आरोपी सौरभ विश्नोई से पूछने पर एम.डी. पाउडर होना बताया जिसका कुल बजन 25 ग्राम कीमती 5 लाख रूपेय एवं कार स्विफ्ट कीमती 5 लाख रुपये जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 222/24 धारा राष्ट्रीय राज्य सुरक्षा अधिनिय 1980 की धारा 14 स्वापक औषधी और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 8,22 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी के गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

विशेष योगदान – निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, निरीक्षक मनोज सिंह, उनि रिपुदमन सिंह, उनि मनीष चौधरी, सउनि नानकराम कुशवाह, प्रआर दीपक जाट, प्रआर वीरेन्द्र सिंह, प्रआर अनिल मर्सकोले, आरक्षक, नीतेश कुशवाह, आरक्षक मनोज वाऊस्कर, आरक्षक राहुल वर्मा, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक उमेश पवार सायवर सेल हरदा आरक्षक लोकेश सातपुते, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक मनोज दोहरे का विषेश योगदान रहा।

Harda Big news: कार सवार दो युवकों से एक पिस्टल एवं तीन जिंदा कारतूस जब्त!