jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

Harda Big News: टवेरा वाहन और पिकअप में हुई टक्कर, 8 घायल !

हरदा : शुक्रवार को खंडवा रोड पर टबेरा और पिकअप वाहन में भिड़त हो गई। इस हादसे में ड्राइवर सहित सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। हादसे में एक बुजुर्ग को गंभीर चोट आने से उन्हें उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया है। घायल सिराली तहसील के ग्राम बेड़ियांकला का रहने वाले एक ही परिवार के है। ये सभी अपने भाई की बेटी की शादी में शामिल होने इंदौर गए थे। वहां लौटने के दौरान ये हादसा हो गया। इसमें पिकअप खिरकिया की ओर से आ रही थी। हादसे में टवेरा गाड़ी पलटी खाते हुए सड़क किनारे एक खेत में जा गिरी। हादसे में सभी लोगों को हाथ, पैर व सिर में चोट आई है।

- Install Android App -

वाहन हादसे में ये हुए घायल जिला अस्पताल में भर्ती –

टबेरा में बैठे केवलराम गुर्जर, मोहन पुनासे, अमरा पुनासे, रामचन्द्र पुनासे, रामनिवास पुनासे, लक्ष्मी पुनासे, गोकुल पुनासे सभी निवासी ग्राम बेड़ियांकला के है।