jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

हरदा : कार्यकर्ता घर-घर जाकर भेजें मोदी जी की राम-राम : महेंद्र सिंह, हरदा कांग्रेस मुक्त हो गई, आज कांग्रेस के राजनीतिक गुरु भाजपा में शामिल हो गए : उप मुख्यमंत्री

बृहद कार्यकर्ता बैठक हुई सम्पन्न –

हरदा : लोकसभा चुनाव की दृष्टि से स्थानीय कच्छ कड़वा पाटीदार मांगलिक भवन में बृहद कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया है यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि इस बैठक में मुख्य रूप से महेंद्र सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मध्य प्रदेश के प्रभारी ,राजेंद्र शुक्ल उपमुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव की दृष्टि से क्लस्टर प्रभारी, संगठन की दृष्टि से संभागीय प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ,जिला प्रभारी विकास वीरानी, लोकसभा चुनाव प्रभारी भरत सिंह राजपूत, लोकसभा के संयोजक ,क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ,जिला अध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह महामंत्री देवी सिंह सांखला सिद्धार्थ पचौरी भागवत ढोके एवं विधानसभा के प्रभारी उपेंद्र गद्रे जगदीश सिंह सोलंकी सहित नगर पालिका ,नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

कार्यकर्ता घर-घर जाकर भेजें मोदी जी की राम-राम – महेंद्र सिंह

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बूथ एवं पन्ना समिति के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के कार्यों से लाभान्वित लोगों से संपर्क करें एवं उनको मोदी जी की तरफ से राम-राम कहते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रेरित करें आज देश ही नहीं दुनिया में मोदी जी की जय जयकार हो रही है भारत समृद्ध साली एवं विकसित भारत की परिकल्पना को लेकर आगे बढ़ रहा है धारा 370 ,राम मंदिर, तीन तलाक CAA जैसे कानून बनाने के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढाने का कार्य किया जा रहा है आधारभूत संरचना के माध्यम से विकसित भारत को साकार रूप देने में परिवहन के साधनों की संख्या बढ़ाई जा रही है आजादी के 100 वर्ष बाद भारत कैसा हो इसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक क्षेत्र में केंद्र की सरकार काम कर रही है अखंड भारत जो सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था उसे साकार रूप देने के लिए नरेंद्र मोदी लगातार कार्य कर रहे हैं नरेंद्र मोदी की तुलना विवेकानंद से करते हुए उन्होंने कहा जिस प्रकार विवेकानंद जी ने 21वीं सदी भारत की होगी इस दिशा में नरेंद्र मोदी कम कर रहे हैं।

- Install Android App -

कार्यकर्ता को अपने बूथ की भौगोलिक सामाजिक एवं राजनीतिक स्थिति की संपूर्ण जानकारी होना चाहिए – राजेंद्र शुक्ल

कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि हम जिस मतदान केंद्र पर निवास करते हैं उस मतदान केंद्र की संपूर्ण भौगोलिक राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिति का हमें आकलन होना चाहिए भारतीय जनता पार्टी को बूथ पर कैसे विजय प्राप्त करें इसका खाका हमारे दिमाग में होना चाहिए लगातार जीतने वाले बूथों में 10% मत बढ़ाकर उसे और मजबूत बनाना है।

कांग्रेस के लगभग 40 पदाधिकारी एवं 60 कार्यकर्ताओं ने ली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता –

भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश वशिष्ट एवं अशोक नेगी के नेतृत्व में लगभग 100 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा के नेताओं ने दुपट्टा पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। बैठक को पूर्व मंत्री कमल पटेल पूर्व विधायक संजय शाह जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा सांसद दुर्गादास उइके ने भी संबोधित किया। इस वृहद बैठक में सभी अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता शामिल हुए।