jhankar
ब्रेकिंग
गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...

हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

हरदा : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगामी 18 मार्च को नेहरू स्टेडियम हरदा में कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन और सफल आयोजन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्होने जिले के अन्य विभागों के अधिकारियों को भी अलग-अलग दायित्व सौंपते हुए आदेश जारी कर दिए हैं।

शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा और अब तक की गई तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में सभी संबंधित अधिकारी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें और सौंपे गये दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

- Install Android App -

बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, हितलाभ वितरण सहित अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विस्तृत योजना बनाकर कार्य करने के लिए कहा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय व सुश्री रजनी वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।