हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में 12 मार्च को आयोजित की गई है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सुश्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि यह बैठक शाम 4 बजे से होगी।
बैठक में मूंग सिंचाई के लिये नहर में जल प्रवाह छोड़े जाने की तिथि तथा पानी की मांग के निर्धारण, मूंग सिंचाई हेतु कृषि विभाग द्वारा की जा रही तैयारियां तथा फसल चक्र संबंधी सुझाव एवं सिंचाई के लिये विद्युत आपूर्ति जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

