jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

Harda Blast Update: फटाखा फैक्ट्री में लगातार होते रहे एक दर्जन धमाके, दहल उठा शहर, 6 की मौत, 60 घायल, CM मोहन यादव ने जताया गहरा दुख

हरदा : मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे शहर के बैरागढ़ में स्थित फटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट से अफरा तफरी मच गई। फटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से आसपास के कई मकान में आग लग गई। धमाके इतने तेज थे। की शहर से बीस किलोमीटर दूर तक आवाज गूंजी। घटना के समय फटाखा फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। वही पास में ही आई टी आई कालेज की दीवार गिरने की सूचना भी है।

सूत्रों की माने तो छात्र भी जान बचाकर कालेज से बाहर भागे, वही पास में ही पेट्रोल पंप भी है। फटाखा फैक्ट्री में विस्फोट आग की खबर लगते ही फायर बिग्रेड सहित प्रशासन के आला अधिकारी घटना स्थल पहुंचे।

- Install Android App -

घायलों को एंबुलेंस से हरदा जिला अस्पताल लाया गया। वही पूरे शहर में सनसनी फेल गई। विस्फोट की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकलने लगे। फैक्ट्री में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। हरदा जिले ने अभी तक का ये सबसे बड़ी घटना घटी। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 6 लोगो की विस्फोट में जान चली गई। वही लगभग 60 लोग इस विस्फोट की चपेट में आने से गंभीर घायल है।

सीएम मोहन यादव ने जताया गहरा दुख, भोपाल से मंत्री उदय प्रताप सिंह डीजी होमगार्ड हरदा भेजा –

हरदा फटाखा फैक्ट्री में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वही मंत्री उदय प्रताप सिंह डीजी होमगार्ड हरदा हेलीकाप्टर से भेजा है। वही घायलो के इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

________________________________

Harda Big News: फटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा विस्फोट, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचा प्रशासन