jhankar
ब्रेकिंग
इटारसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई :30,000 रुपये की चोरी की मोटर साइकल बरामद Big news : अमेरिका-ईरान महायुद्ध: दुनिया पर भारी आर्थिक संकट हरदा: युवती ने एसपी से की पुनः जांच की मांग, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य नजरअंदाज करने का आरोप हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने अपना जन्मदिवस सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में मनाया। गयाजी में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में सम्मानित हुए रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल SDM विजय राय ने कमर कस ली : नरवाई जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी हरदा : जिले में अग्नि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए हरदा : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित हरदा : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन हरदा : कलेक्टर व एसपी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

हरदा: युवती ने एसपी से की पुनः जांच की मांग, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य नजरअंदाज करने का आरोप

हरदा। जिले के महिला थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने प्रकरण में पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आवेदन सौंपकर पुनः जांच कराने की मांग की है। आवेदिका ने आरोप लगाया है कि महिला थाना हरदा में दर्ज शिकायत के बावजूद उसके द्वारा उपलब्ध कराए गए महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को जांच में शामिल नहीं किया गया।

- Install Android App -

युवती के अनुसार, नईम मंसूरी नामक युवक ने निकाह का झांसा देकर 6 अप्रैल 2025 एवं 1 मई 2025 को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले की शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई गई थी, जिसमें मोबाइल कॉल डिटेल, चैटिंग और फोटोग्राफ्स जैसे अहम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जानकारी भी पुलिस को दी गई थी।
आवेदिका का आरोप है कि जांच के दौरान इन साक्ष्यों को संकलित नहीं किया गया और बिना पूर्ण जांच के ही जल्दबाजी में न्यायालय में चालान पेश कर दिया गया, जिससे प्रकरण की वास्तविकता सामने नहीं आ सकी।
युवती ने एसपी से मांग की है कि उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष पुनः जांच कराई जाए और आवश्यकतानुसार पूरक चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।