jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda handiya news: परिवार पर हमला करने वाले 6 लोगो पर विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज, जहर खाने वाली दोनो बेटी अस्पताल में भर्ती

हरदा. हंडिया थाना के गांव बैड़ी में एक परिवार ने बेटी को अगवा करने के शक में गांव के एक परिवार पर हमला कर दिया था। इस दौरान दो सगी बहनों के जहर पीने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक इलाज के बाद परिजन बेटियों को शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे।

- Install Android App -

शनिवार शाम को हंडिया पुलिस ने फरियादी महिला की रिपोर्ट पर 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने •बताया कि फरियादी रेखाबाई पति परशराम विश्वकर्मा ने बताया कि गांव में रहने वाले रमेश और उसकी पत्नी भगवतीबाई सहित 6 लोग शुक्रवार शाम 4 से 6 बजे के बीच उनके घर आए। वे कहने लगे कि उनका बेटा प्रदीप कहा है वह हमारी बेटी को
लेकर गया है। जब उन्हें प्रदीप घर पर नहीं होने का बताया तो वे गाली- गलौज करने लगे और कहने लगे कि जैसे हमारी बेटी गई है, वैसी ही तुम्हारी बेटियों को भगाकर ले जाएंगे। उन्हें समझाने लगे तो भगवतीबाई और उसकी जेठानी सहित पुरुष उनके साथ लकड़ी, लात-घूसों से मारपीट करने लगे। इसी दौरान उनकी बेटियों से भी झूमाझटकी करने लगे। जिस पर उन्होंने चारामार कीटनाशक दवा पी ली थी। दोनों को हंडिया थाने में भर्ती कराने पर जिला अस्पताल रेफर किया था। दोनों बेटियों का हरदा के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने फरियादी रेखाबाई विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर आरोपी रमेश कोरकू भगवतीबाई कोरकू, जितेंद्र कोरकू, रवि, भूरा कोरकू भगवतीबाई की जेठानी के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 294, 427, 452,506 का मामला कायम किया।