jhankar
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव में BJP को बड़ी बढ़त, भोपाल में जश्न का माहौल भोपाल में किसानों का SDM ऑफिस के बाहर धरना, गेहूं स्लॉट बुकिंग पर आक्रोश बड़वानी में बस में अचानक आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार नाजिया इलाही खान को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी MP में IAS एकेडमी की मालिक का अपहरण, फिरौती के लिए 1.89 करोड़ और 'सुंदरकांड' का पाठ विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल-असम में BJP की जीत, केरल में कांग्रेस-यूडीएफ मजबूत विक्रमशिला पुल का 34 मीटर हिस्सा गंगा में गिरा, बड़ा हादसा टला महंगाई की मार से अमेरिका के लाखों लोग बेघर यूक्रेन ने रूस में ड्रोन हमला कर प्रिमोर्स्क बंदरगाह और कई जहाजों को किया क्षतिग्रस्त 4 मई 2026: मध्यप्रदेश की 1मप्र0 खास खबरें संक्षिप्त में मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग को पत्र प्रेषित कर हंडिया में शासकीय महाविद्यालय स्थापना किए जाने की मांग की ।

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा विद्यार्थियों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग को पत्र प्रेषित कर हरदा जिले की तहसील हंडिया में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना किए जाने की मांग की गई है।

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिले की तहसील हंडिया एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र है, जिसके अंतर्गत अनेक ग्राम आते हैं। इस क्षेत्र की जनसंख्या निरंतर बढ़ रही है, साथ ही शिक्षा के प्रति जागरूकता भी तेजी से बढ़ी है। बावजूद इसके हंडिया क्षेत्र में उच्च शिक्षा हेतु शासकीय महाविद्यालय का अभाव है। वर्तमान में हंडिया एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए हरदा या अन्य दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक, सामाजिक एवं परिवहन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

- Install Android App -

विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी, इन परिस्थितियों के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। तहसील स्तर पर महाविद्यालय नहीं होने के कारण विशेषकर छात्राओं को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें दूरस्थ स्थानों तक आवागमन में सुरक्षा, समय एवं संसाधनों से संबंधित समस्याएं झेलनी पड़ती हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई छात्राएं भी उच्च शिक्षा जारी नहीं रख पाती हैं।

हंडिया क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से विस्तृत होने के साथ-साथ शैक्षणिक दृष्टि से भी अत्यंत संभावनाशील है। यहां शासकीय महाविद्यालय की स्थापना से न केवल क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा सुलभ होगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

इस हेतु मैं आपसे मांग करता हँू कि जनहित एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए हरदा जिले की तहसील हंडिया में अतिशीघ्र शासकीय महाविद्यालय की स्थापना हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करे। इस सकारात्मक पहल से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा।