ब्रेकिंग
मूंग खरीदी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर एक माह से चल रहा धरना आज स्थगित हुआ, किसान आक्रोश मोर्चा... सिवनी मालवा: समय से स्कूल नहीं पहुँच रहे शिक्षक, प्रवेश उत्सव के बाद से ही शासकीय प्राथमिक शाला चांग... तलाकशुदा पति ने किया पत्नि से दुष्कर्म: पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया दुष्कर्म का मामला दर्ज  प्रभारी मंत्री श्री सारंग 4 जुलाई को हरदा जिले में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे कलेक्टर श्री जैन ने लेपटॉप वितरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें: कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में द... सिराली: बहनोई और उसके दोनों बेटों ने महिला के साथ खेत में की मारपीट महिला का सिर फूटा। Today news: प्रदेश मे आज अति भारी बारिश का अलर्ट,  किस जिले में कब होगी बारिश पढ़िये थाने मे ले जाकर टीटीई से मारपीट कर लिखवाया राजीनामा Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Harda mp: मिनी पंजाब कहे जाने वाले हरदा से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज जी को लिखा पत्र! कृषि सामग्री पर टैक्स हटाने के मांग की!

हरदा। हरदा जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने एक पत्र शिवराज सिंह चौहान किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली को लिखा। पत्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने मांग की है की किसानों के कृषि उपकरण खरीदी में सभी प्रकार के टैक्स हटाए जाए। ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके।

क्या लिखा है पत्र में।

प्रति,

  माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान

 किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री

- Install Android App -

 भारत सरकार, नई दिल्ली

विषय :- कृषि उपकरणों पर सभी प्रकार के टैक्स हटाने के संबंध में ।

महोदय जी

              उपरोक्त विषयांतर्गत सादर निवेदन हैं कि किसानो को अपनी बोवनी करने से पहले ही खेत तैयार करना पड़ता हैं उसमे सिंचाई, उर्वरक क्षमता जैसे अन्य कार्यों के लिए विभिन्न प्रकार के उपयोगी उपकरण खेत तैयार होने के बाद से फसल काटने तक इन उपकरणों का उपयोग अपनी खेत की खपत बढ़ाने के लिए करना पड़ता हैं परंतु अभी के समय में कृषि उपकरणों के दाम में अत्यधिक वृद्धि हुई है व्यापारी द्वारा कहीं पर अधिक दाम बढ़ाकर भी उन्हे बेचा जाता हैं इन उपकरणों पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के टैक्स लगाए जाते हैं जिससे उनके दामों में सर्वाधिक वृद्धि हुई हैं छोटा किसान कृषि उपकरण खरीदने के बारे में अत्यधिक दाम होने के कारण सोच भी नही सकता साथ ही सभी किसानो को खेती मे उपयोगी उपकरणों की आवश्यकता होती हैं। इसलिए आपसे निवेदन हैं कि कृषि उपकरणों पर लगने वाले सभी प्रकार के टैक्स को बंद किया जाएं जिससे किसानों को राहत मिल सकें और अच्छी खपत के साथ अच्छी फसल देश एवं प्रदेश को समर्पित कर सकें।

               अतः आपसे निवेदन हैं कि किसानो के हित में सभी कृषि उपकरणों पर समस्त प्रकार के टैक्स हटाएं जाएं जिससे किसानों को कृषि करने में सुगमता प्राप्त होगी।

ओम पटेल