जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत अजनाल नदी के तट पर श्रमदान कार्यक्रम संपन्न
हरदा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत हरदा जिले में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैँ। इसी क्रम में मंगलवार सुबह कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के नेतृत्व में अजनाल नदी तट पर स्थित पेड़ी घाट की साफ सफाई के लिए सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह के साथ साथ अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा, एस.डी.एम. हरदा श्री कुमार शानु देवड़िया, डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक डेहरिया व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों मीडिया प्रतिनिधियो और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी श्रमदान किया।