हरदा : आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए इन दिनों में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को हरदा के एलबीएस महाविद्यालय में जिला स्तरीय ‘‘कौन बनेगा जागरूक मतदाता’’ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, शासकीय स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले, एल.बी.एस. कालेज के संचालक व विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के कुल 6 महाविद्यालयों के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हरदा डिग्री कालेज की टीम को, द्वितीय स्थान स्वामी विवेकानंद कालेज की टीम को, तृतीय स्थान हरदा आदर्श कालेज की टीम को, चतुर्थ स्थान शासकीय महाविद्यालय सिराली की टीम को, पांचवें स्थान पर शासकीय कालेज टिमरनी की टीम को, छठवें स्थान पर एल.बी.एस कालेज हरदा रहा। प्रतियोगिता में शामिल सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी युवा मतदाताओं से मतदान की अपील की। अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने विद्यार्थियों को बताया कि 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर करने वाले विद्यार्थी 11 सितम्बर तक वोटर लिस्ट में अपना नाम अवश्य जुड़वा लें ताकि विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी...
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक...
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!
हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...
हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है।
आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
