ब्रेकिंग
Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न!  कलेक्टर श्री जैन ने हंडिया बैराज डेम के निर्माण कार्य सहित , सीएम राइज स्कूल व हंडिया तहसील क्षेत्र ... हरदा: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल 7 जून को हरदा जिले का दौरा करेंगे

Harda News : गुरव समाज ने श्री महर्षि दधीचि की जयंती महोत्सव, धूमधाम से मनाया बाइक रैली निकाली।

Harda : गुरव समाज द्वारा समाज के आराध्य देहदानि श्री महर्षि दधीचि की जयंती महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से स्थानीय गुप्तेश्वर मंदिर में मनायी गयी। सुबह 9 बजे युवाओ द्वारा गुप्तेश्वर मंदिर से बाइक रैली निकाली जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए।
श्री महर्षि दधीचि चौराहा कलेक्टर कार्यालय बायपास महर्षि दधीचि चौराहे पर पहुच कर माल्यार्पण किया गया। नवयुवको की बाइक रैली का रास्ते मे जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। जय गुरव के नारे और महर्षि दधीचि के जयकारे के साथ रैली का गुप्तेश्वर मंदिर में समापन हुआ। त्वपश्चात गुप्तेश्वर मंदिर में दधीचि महराज का पूजन, महाआरती, हवन कर प्रसादी वितरण किया। जिसमे बड़ी संख्या में सामाजिक पुरूष, महिलाएं बच्चें शामिल रहे। महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। दोपहर में सामाजिक सहभोज का आयोजन किया गया।

- Install Android App -

समाज के अध्यक्ष महेश चोलकर ने त्याग –
बलिदान के प्रेरणा स्त्रोत महर्षि दधिचि की जीवनी के बारे में बताया। उन्होंने समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, उनका मार्गदर्शन करने की बात कही। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में और अपने 18 वर्षों के कार्यकाल लिए सभी समाज जनों का आभार माना।
हेमंत मोराने ने बताया कि जयंती के दिन दोपहर में गुरव समाज पंचायत हरदा के पूर्व अध्यक्ष का विदाई समारोह रखा गया तथा नवीन अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवम सचिव के पदों हेतु समाज के संरक्षक मंडल द्वारा आवेदन लिए गए। आवेदनों के आधार पर अगले दिन रविवार को निर्वाचन की प्रकिया की जावेगी और नवीन कार्यकारणी की घोषणा की जावेगी। जयंती उत्सव में गुरव समाज के सभी सामाजिक बन्धु महिलाएं शामिल रहे।