jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Harda News: जल संसाधन विभाग व विद्युत कम्पनी के अधिकारी नहरों का संयुक्त निरीक्षण करें, कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश

हरदा : इन दिनों ग्रीष्मकालीन मूंग की नहरों के माध्यम से सिंचाई जारी है। किसानों को नहरों के माध्यम से सिंचाई के लिये पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके, इसके लिये विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी सुचारू ढंग से की जाए। नहरों से सिंचाई के दौरान जल संसाधन के नहर विभाग और विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी नहरों के आसपास के क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री डी.के. सिंह, महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी श्री अनूप सक्सेना, उप महाप्रबन्धक श्री आर.के. अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि जल संसाधन व विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि केवल पात्र किसान ही नहर से सिंचाई सुविधा का लाभ ले सकें। उन्होने कहा कि जिन्होने विधिवत विद्युत कनेक्शन लिया है, वे किसान ही विद्युत पम्प के माध्यम से नहर का पानी सिंचाई के लिये ले सकें। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में कहा कि पिछले निरीक्षण के दौरान यह देखा गया था कि किसान बिना विद्युत कनेक्शन लिये अवैध रूप से पम्पों के माध्यम से नहरों का पानी सिंचाई के लिये ले रहे थे। इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जाये। उन्होने कहा कि नहरों से सिंचाई के दौरान विद्युत वितरण कम्पनी और जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें।