हरदा : आम नागरिकों को जिले की सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय के साथ-साथ अन्य तहसील मुख्यालयों के मरीजों को भी सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये रोस्टर निर्धारित किया गया है। जारी रोस्टर अनुसार जिले में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गोविन्द सिंह कुशवाह प्रत्येक माह 1 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया में 11 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में तथा 21 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी में तथा शेष दिनों में जिला चिकित्सालय हरदा में सोनोग्राफी करते है।
सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि गत माह जून में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया में 15, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में 15 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी में 15 सोनोग्राफी तथा जिला चिकित्सालय हरदा में 670 सोनोग्राफी की गई। इसी प्रकार माह जुलाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया में 15 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में 15 सोनोग्राफी की जा चुकी है।
ब्रेकिंग
आईटीआई में प्रवेश के लिये विद्यार्थी अब भी कर सकते है आवेदन
विशेष कोचिंग व्यवस्था हेतु शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलोवॉट के सौर संयंत्र लगाने पर मिल रही 78 हजार रूपये की सब्सिडी
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई
दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स और कृत्रिम अंग वितरण हेतु 2 जून को टिमरनी में लगेगा शिविर
हरदा नपा एक पद और दो अधिकारी, कर्मचारियों की लंबित वेतन प्रक्रिया शुरू और नपा की बकायादारों से वसूली...
पिछले 24 घंटों में जिले में 50 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
2 जुलाई को लॉन्च होगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ मिशन जिला स्तर पर आयोजित होगा जन-सम्मेलन-सह लॉन्च कार्...
दिव्यांग जनों हेतु निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन
समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की मात्रा बढ़ाने हेतु भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
